अभी भी ICU में हैं लता मंगेशकर, डॉक्टर बोले- उनके लिए दुआ करें

By: Pinki Thu, 20 Jan 2022 10:41:29

अभी भी ICU में हैं लता मंगेशकर, डॉक्टर बोले- उनके लिए दुआ करें

92 साल की लता मंगेशकर इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। लता मंगेशकर 8 जनवरी को कोरोना संक्रमित पाई गई थीं उसके बाद उन्हें निमोनिया भी हुआ। ऐसे में डॉक्टर्स उनकी उम्र को लेकर ज्यादा अलर्ट हैं और इसीलिए उन्हें आईसीयू में रखा गया है। दुनियाभर के फैंस लता मंगेशकर के जल्द से जल्द सेहतमंद होने की दुआएं कर रहे हैं। उनके डॉक्टर भी फैंस को लगातार उनकी हेल्थ अपडेट दे रहे हैं।

लता मंगेशकर के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने सिंगर की सेहत के बारे में एक बार फिर से करोड़ों फैंस संग जानकारी साझा की है। डाक्टर ने बताया- 'लता जी अभी भी आईसीयू में हैं। उनका इलाज अभी भी चल रहा है। इसके अलावा और कुछ नहीं बता सकता। सिर्फ उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना करें।'

सुर साम्राज्ञी और भारत की स्वर कोकिला कहलाने वाली लता मंगेशकर ने अपने करियर की शुरुआत 1942 में की थी। तब उनकी उम्र मात्र 13 साल थी। उन्होंने अलग अलग भाषाओं में 30,000 से अधिक गीत गाए हैं। उन्होंने हर एक जनरेशन के साथ काम किया और लोगों का ढेर सारा प्यार पाया। हम भी उनके सेहतमंद होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com